फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्तों के हमले में स्नातक की छात्रा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर/अफजलगढ़।पुराना धामपुर चुंगी के पास कुत्तों ने आरएसएम डिग्री कॉलेज पढ़ने के लिए जा रही स्नातक की छात्रा दिव्यांशी पर हमला कर जख्मी कर दिया। वहीं अफजलगढ़ में कुत्तों ने छह को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बढ़ापुर निवासी छात्रा दिव्यांशी ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ कॉलेज जा रही थी। बुधवार सवेरे कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। एक कुत्ते ने उसके हाथ की उंगली में काट लिया, जिससे हाथ में जख्म हो गया। छात्रा ने पीएचसी में रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
नगर के दिनेश कुमार, विवेक कुमार, महेश, गौरव आदि ने बताया कि पुराना धामपुर चुंगी के पास कुछ लोगों ने कुत्तों को हिला रखा है। वह कुत्ते उन्हें तो कुछ नहीं कहते लेकिन अन्य लोगों पर अचानक हमला कर देते हैं। महल सराय, मोहल्ला बंदूकचियान, स्योहारा चुंगी, ऊंची पुलिया शीलाटाकिज पर भी कुत्तों का आतंक बना हुआ है लेकिन अधिकारियों द्वारा निजात दिलाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि कुत्तों पर पकड़ने के लिए गिनती कराई जा रही है। बिजनौर में कुत्तों को बंद करने के लिए एबीसी सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। सभी कुत्तों को पकड़कर बिजनौर के एबीसी सेंटर में छोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अफजलगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र में कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। बुधवार को कुत्तों ने कृष्णा निवासी रसूलपुर, प्राचीन दल्लीवाला, पल्लवी आलमपुर, दानिश इस्लामनगर, रिशीप्रीत चौहड़वाला व सुनील उदय पुर को काटकर घायल कर दिया। इनका सीएचसी में उपचार कराया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी पर पर्याप्त संख्या में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें