फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राशन की दुकान के चयन में धांधली का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने एसडीएम से गांव राजपुर नवादा में राशन की दुकान चयन में धांधली की जांच कराने की मांग की। संगठन ने पंचायत सचिव पर एक पक्ष से हमसाज होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री आशीष त्यागी, संजीव त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष मो.अय्यूब, शाकिर ने बुधवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। राजपुर नवादा के ग्रामीणों के साथ आए किसान नेताओं और राशन डीलर के आवेदक शारिक ने राशन की दुकान चयन में धांधली की एसडीएम को जानकारी दी। आरोप लगाया कि पंचायत सचिव अर्जुन कुमार ने एक प्रत्याशी के पक्ष में राशन की दुकान कराने के लिए पुलिस की मदद से उसके समर्थकों को भगाया।
आरोप था कि राशन की दुकान के लिए फुरकान, शाकिर और राहुल पाल तीन प्रत्याशियों के बीच चयन प्रक्रिया हुई। पंचायत सचिव ने राहुल पाल पर भी दावेदारी से हटाने का दबाव बनाया और मनमाने ढंग से फुरकान के पक्ष में राशन की दुकान होने का परिणाम घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने राशन की दुकान चयन के लिए खुली बैठक किसी सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें