फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने मालन के लिए चलाए जा रहे अभियान को सराहा

विज्ञापन
बिजनौर विकास भवन में गार्ड ऑफ ऑनर लेतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
राज्यपाल ने मालन के लिए चलाए जा रहे अभियान को सराहा
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर पौराणिक एवं धार्मिक रूप से पवित्र भूमि है। इस धरती पर विद्वानों और महानुभवों ने जन्म लिया है। गंगा के किनारे बसने वाले बिजनौर में विकास एवं पर्यावरण सुधार के कार्य सराहनीय हैं। मालन नदी के जीर्णोद्धार और तालाबों को कब्जामुक्त कराने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह बातें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने नदियों के संरक्षण को लेकर डीएम उमेश मिश्रा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि मालन पर अभियान शुरू किया है, अब इसे अंजाम तक पहुंचाइए।
बुधवार को राज्यपाल ने विकास भवन में कार्यक्रम के दौरान नदियों के संरक्षण पर भी बात की। कहा कि बिजनौर में मालन की अविरलता को चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। इसके लिए डीएम उमेश मिश्रा के प्रयास और कार्यशैली की प्रशंसा की। दरअसल, डीएम उमेश मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान के बताया था कि जनपद की प्रमुख नदी मालन नदी के सफाई का कार्य भी जन सहयोग से कराया जा रहा है। जनपद में जिम कार्बेेट नेशनल पार्क का एक द्वार खुल जाने से दिल्ली से आने वाले व्यक्तियों को आसानी होगी तथा यहां के व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध होगा और बिजनौर का नाम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले किया श्रमदान
अमर उजाला की ओर से मालन मांगे अविरल धारा के तहत अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में डीएम उमेश मिश्रा ने यज्ञ कर सबसे पहले फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। इसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला मालन के जीर्णोद्धार अभियान में कदमताल करते हुए जुट गया। मालन नदी को कब्जामुक्त कराते हुए तटबंध बनाए जा रहे हैं। इसके किनारे पर पौधरोपण भी होगा। डीएम ने कहा कि राज्यपाल ने नदियों के संरक्षण, मालन अभियान को लेकर जो सराहना की है, उससे उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है। मालन को लेकर अभियान इस सप्ताह के अंत तक और रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें