फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्रमिकों के कल्याण को सरकार प्रयासरत’

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बिजनौर से कासगंज जाते समय केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का सहकारी गन्ना समिति के प्रांगण में वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष चौहान के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और ठाकुर आयुष चौहान व पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर यशपाल सिंह ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्यानकारी योजनाओं का लाभ व सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश त्यागी, जिलामंत्री पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी, अशोक राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खुदरा व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन मंत्री जी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद इदरीसी, रवेंद्र सिंह, चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट, संदीप जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें