फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी संपूर्ण निधि और वेतन वित्तविहीन शिक्षकों को दे देे सरकार’

विज्ञापन
उमेश द्विवेदी, एमएलसी लखनऊ - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
‘मेरी संपूर्ण निधि और वेतन वित्तविहीन शिक्षकों को दे सरकार’
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। विधान परिषद सदस्य (भाजपा) शिक्षक खंड, लखनऊ उमेश द्विवेदी ने प्रदेश के सीएम को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों की हालत खराब है, रोटी, कपड़े तक के लिए मोहताज हो गए हैं। ऐसे में उनका दायित्व बनता है कि वे वित्तविहीन शिक्षकों की आर्थिक तौर पर मदद करें। उन्होंने अपने स्तर से इन वित्तविहीन शिक्षकों की आर्थिक मदद के लिए अपनी संपूर्ण निधि और वेतन देने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि उनके अलावा और भी अन्य एमएलसी भी अपनी निधि और वेतन को देना चाहे तो सीधे वित्तविहीन शिक्षकों के खातों में भेज दिया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्ता में एमएलसी उमेश द्विवेदी ने सीएम को भेजे पत्र का हवाला देते हुए अवगत कराया है कि प्रदेश में विधान परिषद में आठ शिक्षक विधायक जो केवल शिक्षकों से ही चुन कर आते हैं, जबकि आठ स्नातक विधायकों के चुनाव में भी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज जब कोरोना महामारी में वित्तविहीन शिक्षक सालों से वेतन नहीं पा रहे हैं। उन्होंने सीएम से आग्रह किया है कि यदि सरकार के पास वित्तविहीन शिक्षकों के लिए बजट का अभाव हो तो मेरी स्वयं की संपूर्ण निधि और वेतन एवं अन्य की सहमति से सभी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्यों की संपूर्ण निधि एवं वेतन को, यदि ऐसा संभव हो तो वित्तविहीन शिक्षकों के खातों में सीधे भेज दी जाए। उन्होंने इस बाबत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल को भी अवगत करा दिए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें