फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पत्रकारों का कराए 25 लाख का बीमा: मलूक नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार पत्रकारों का कराए 25 लाख का बीमा : सांसद
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद मलूक नागर ने पत्रकारों को कम से कम 25 लाख रुपये का बीमा, सरकारी कर्मचारियों की तरह आवास, उनके बच्चों के लिए शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करने से संबंधित मुद्दों को संसद की कार्रवाई के दौरान प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजनौर सांसद मलूक नागर ने संसद में पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके बच्चों की शिक्षा आदि पर बोलते हुए कहा कि सरकार को देश के पत्रकारों के बारे में गंभीरतापूर्वक सोचना चाहिए। सरकारी कर्मचारियों को तमाम तरह की सुविधाएं मिलती हैं। विधायकों को सुविधाएं मिलती हैं, हम सांसदों को सुविधाएं मिलती हैं तो उसी तरह से पत्रकारों को भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों की तरह ही पत्रकारों के बच्चों को पढ़ने के लिए सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि वे आवास खरीदते हैं, तो उसमें भी सहूलियतें मिलनी चाहिए। कई बार कवरेज करने के लिए उन्हें जोखिम लेना पड़ता है और कई बार ऐसी खबरें वे छापते, बोलते या कवर करते हैं, जिससे लगातार उनकी जान को खतरा बना रहता है। इसलिए उनका कम से कम 25 लाख रुपये का बीमा होना चाहिए। पत्रकारों का भी उसी तरह से ध्यान रखना चाहिए जैसा सरकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें