बिजनौर के कस्बा झालू में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती
- फोटो : BIJNOR
झालू। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा, पर्यावरण बचाओ आदि के संदेश देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बुधवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार व प्रशांत चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत शहजाद अहमद ने बच्चों को अच्छी शिक्षा व माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से पर्यावरण बचाओ, पॉलिथीन प्रयोग नहीं करने, यातायात का नियम पालन करने समेत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य चारू राजपूत व संचालन रजनी श्रीवास्तव ने किया। पारुल कौशिक, श्रीमती पवन, श्रीमती रेखा ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताईं। कार्यक्रम में योगदान के लिए शिक्षिका सुमित्रा, परवीन, राखी चौधरी, शशि, किरन भटनागर, रियाज, नजराना मधु, भावना शर्मा आदि को भी सम्मानित किया गया।