फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से गौंडा के लिए पैदल ही निकल पड़े

विज्ञापन
सहारनपुर से गोंडा के लिए तीन दिन पूर्व पैदल चलकर हीमपुर दीपा से गुजरते चार कामगार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सहारनपुर से गौंडा के लिए पैदल ही निकल पड़े
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। लॉकडाउन के बीच सहारनपुर से तीन दिन की पैदल यात्रा कर हीमपुरदीपा पहुंचे चार श्रमिक जलपान कर अपने गृह जनपद गौंडा के लिए रवाना हो गए।
बृहस्पतिवार को हीमपुर दीपा पहुंचे अरुण, संजीव, ज्ञानेंद्र व अखिलेश ने लॉकडाउन के कारण आई खाने-पीने की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वे सहारनपुर के एक सिनेमा हॉल में बिजली फिटिंग का काम करते थे। लॉकडाउन के चलते उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने सहारनपुर के डीएम को अपनी व्यथा बताई। डीएम के निर्देश पर चारों श्रमिक सहारनपुर के एक क्वारंटीन सेंटर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें स्वस्थ होने की बात कहकर उन्हें वहां से भगा दिया। उसके बाद उन्होंने पैदल चलकर ही गृह जनपद गौंडा जाने का निर्णय कर लिया और सफर पर निकल पड़े।
विज्ञापन

33 मजदूरों को स्कूल में ठहराया
चांदपुर। बृहस्पतिवार को चांदपुर से पैदल ही निकल रहे करीब 33 मजदूरों को रोककर धनौरा रोड स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में ठहराया गया है। 49 मजदूर जो बुधवार को साइकिल से अपने घरों को जा रहे थे उन्हें भी रोककर जेपी पब्लिक स्कूल में ठहराया गया है। जेपी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विकास गुप्ता उर्फ रॉकी गुप्ता ने बताया कि 82 मजदूर विद्यालय में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें