फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से अतिक्रमण हटवाया

Sat, 13 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को दोपहर बाद पालिका प्रशासन ने पंजाबी बाजार से लेकर बड़ी मंडी होते हुए खारी कुएं तक सड़कों पर दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को साफ करा दिया है। वहीं एसडीएम के सख्त आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि स्थायी अतिक्रमणों को महाबली से ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, पुष्पेंद्र कुुमार, अरुण कुमार, पवन कुमार , लेखाकार अनिल कुमार अग्रवाल, चेतन सिंह पालिका कर्मियों के साथ पंजाबी बाजार पहुंचे। वहां पर अतिक्रमण का बुरा हाल होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। बड़ी मंडी, लोहा बाजार, फल चौक, सर्राफा बाजार, माधुरी गेट, भगत सिंह, कपड़ा बाजार व खारी कुआं और मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा में मसजिद तक अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित रहता है। शुक्रवार को पालिका ने केवल सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया।

 स्थायी को जल्द हटवाने की हिदायत दी। एसडीएम के व्यापारियों को बताया कि यदि उल्लंघन हुआ तो स्थायी अतिक्रमणों को महाबली से ध्वस्त करा दिया जाएगा और ध्वस्त करने का खर्चा भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। उधर, एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन अतिक्रमण मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा।  
विज्ञापन

पंजाबी बाजार और बड़ी मंडी में तो बरसाती नाले के ऊपर भी सीमेंटेड पटों को डालकर पक्का निर्माण कर रखा है। पालिका ने इस निर्माण को कभी हटवाने का प्रयास नहीं किया। कई दशकों से यहां पर नालों की सफाई न होने से बरसात के दिनों में पानी की निकासी न होने से जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें