फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Map: फिर दिया धोखा, जाना था कार्बेट पार्क... कार सवार पहुंच गए नगीना बाजार; आखिर लोगों ने दिखाई सही राह

Wed, 25 Dec 2024 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नगीना (बिजनौर)

सार

 जिम कार्बेट पार्क और नैनीताल जा रहे गुजरात के सैलानियों की कार नगीना के बाजार में पहुंचकर जा फंसी। लोगों ने सही रास्ता बताकर उन्हें उनकी मंजिल की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
google map - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेशक गूगल मैप राह दिखाकर लोगों की यात्रा को पूरा कराता है, मगर कभी-कभी यह रास्ते से भटका भी देता है। इसका एक और उदाहरण नगीना में देखने को मिली। जिम कार्बेट पार्क और नैनीताल जा रहे गुजरात के सैलानियों की कार नगीना के बाजार में पहुंचकर जा फंसी। लोगों ने सही रास्ता बताकर उन्हें उनकी मंजिल की ओर रवाना किया।

विज्ञापन


गुजरात के पालनपुर निवासी अतुल कुमार अपने परिवार के साथ कार से जिम कॉर्बेट पार्क रामनगर व नैनीताल जाने के लिए निकले। सही दिशा में कार चलती रहे, इसके लिए गूगल मैप का सहारा लिया। नगीना के पास पहुंचते ही गूगल मैप ने धोखा दे दिया। 

मैप पर दिखाए गए मोड़ से इन्होंने कार मोड़ ली। गूगल मैप ने गलत दिशा का संकेत दिया तो कार हाईवे से हटकर नगीना के सबसे व्यस्त बाजार मझलेटा में पहुंच गई। आखिर उन्हें बाद में लोगों ने सही राह दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें