फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसों में हर दिन गई एक व्यक्ति की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा 2022 : सड़क हादसों में हर दिन गई एक व्यक्ति की जान
विज्ञापन

बिजनौर। महज तीन दिन बाद वक्त का पहिया साल 2023 में प्रवेश कर जाएगा। आने वाले साल से नई उम्मीदे हैं, लेकिन बीतने जा रहे वर्ष में कई हत्याकांड चर्चित रहे, जो पुलिस के भी होश उड़ाए रहे। इस साल जिले में 40 हत्या हो गईं, जबकि सड़क हादसों में होने वाली मौत का आंकड़ा इनसे दस गुणा ज्यादा रहा। एनआईए अफसर के हत्यारे मुनीर की मौत फांसी लगने से पहले ही बीमारी के चलते हो गई थी।
जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में 12 मार्च को सपा नेता राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी रोमा अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड को सनसनीखेज तरीके से अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने दोनो के शव को हमीदपुर में एक घर में दबा दिए गए थे। इस हत्याकांड को राजेश की पूर्व प्रेमिका अपने साथियों के मिलकर अंजाम दिया था। इसके बाद गांव स्वाहेड़ी में 26 मार्च को राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में राशन डीलर बेटा घायल हुआ था। इस वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जुलाई के महीने में शेरकोट में मजार में तोड़फोड़ के मामले में एनआईए को भी सक्रिय होना पड़ा। दरअसल, 24 जुलाई को शेरकोट में भगवा कपड़े पहनकर मोहम्मद कमाल और उसके आदिल ने तोड़फोड़ कर दी थी, हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा, मामले की गूंग लखनऊ तक सुनाई दी थी।
विज्ञापन

मुनीर को मिली थी फांसी की सजा
एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी के हत्यारे मुनीर को 16 अप्रैल को गैंगस्टर के मामले में दस साल की सजा हुई। इसके बाद तंजील हत्याकांड में 21 मई को मुनीर और उसके साथी रैय्यान को फांसी की सजा सुनाई गई। बाद में सोनभद्र जेल में बंद मुनीर की 21 नवंबर को बीएचयू के अस्पताल में मौत हो गई।
वायरल हुई बीबीए छात्र हत्याकांड की वीडियो
पिछले महीने की 23 तारीख को कृष्णा कॉलेज के बीबीए के छात्र शामिक की कॉलेज के गेट के बाहर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शामिक का एक भाई जिले में सबसे चर्चित रहे रचित हत्याकांड में पहले से ही जेल में बंद है। कॉलेज के बाहर शामिक को गोली मारने की वीडियो खूब वायरल हुई। हालांकि पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा आनन फानन ही कर दिया था।
विज्ञापन

2022 में हुए अपराध पर एक नजर
हत्या 40
लूट 14
वाहन चोरी 210
नकबजनी 35
दुष्कर्म 22
दहेज हत्या 23
छेड़छाढ़ 200
गुंडा एक्ट 910
जिलाबदर 275
जख्म दे गए सालभर में हुए 550 सड़क हादसे
अपराध की बात छोड़ दें तो सड़क हादसों ने भी काफी जख्म दिए हैं। सालभर में अलग अलग जगहों पर 550 सड़क हादसे हुए। इनमें 395 लोगों की जान चली गई, जबकि 457 लोग घायल हुए। जिनके इलाज में परिजनों को मुश्किलों में डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें