फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र प्रदर्शनी में गीतांजलि रही प्रथम

विज्ञापन
धामपुर एसबीडी कॉलेज में भूगोल विभाग की ओर से संपन्न सेमिनार में जानकारी देती शिक्षिका। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मानचित्र प्रदर्शनी में गीतांजलि रही प्रथम
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में भूगोल विभाग की ओर से भौगोलिक एवं राजनैतिक स्थितियों पर मानचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने प्रदर्शनी के विषयों का विवरण प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्षा डॉ. रेनू सिंह, शिक्षक डॉ. लोकेंद्र कुमार, डॉ. चंद्रभान सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विरेंद्र सिंह (भूगोल विभाग) ने कार्यक्रम को सराहा। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से छात्र छात्राओं को देश , विदेश की भागौलिक स्थितियों का व्यापक ज्ञान होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज में संपन्न हुई गोष्ठी में गीतांजलि शर्मा, तनु सबेनूर, गुलफ्शा, दानिया गुलजार, आलिया ने प्रतिभाग किया। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मानचित्रों का समीक्षात्मक मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. ललिता शर्मा, डॉ. चारु अग्रवाल रहीं। जिसमें प्रथम स्थान गीतांजलि शर्मा, द्वितीय सबनूर, तृतीय स्थान स्वीटी चौहान ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्राओं को नई तकनीक सीखने, किताबों से विस्तृत ज्ञान अर्जित करने और भूगोल विषय व भूगोलविदों के विचारों से प्रभावित होकर देश की तरक्की में योगदान देने को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. पूनम रानी, डॉ. नरगिस सुल्ताना, डॉ. रेनू चौहान, डॉ. पायल शर्मा, मुकेश कुमार, नगमा परवीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें