फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेम संबंध की बात उजागर करने पर युवक से लड़की पक्ष ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। लड़की को देखने आए लड़का पक्ष से उसके प्रेमी को अपनी बात रखना महंगा पड़ गया। रिश्ता टूटता देख लड़की पक्ष ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई की और बंधक बना लिया। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। बिजनौर में मंडावर रोड स्थित एक गांव का युवक दिल्ली में बैंक में काम करता है। युवक के अपने गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध हैं। लड़की के निकाह की तैयारी चल रही है। 19 नवंबर को लड़का पक्ष लड़की को देखने के लिए आया। लड़की को देखने के बाद लड़के पक्ष के लोग अपने घर लौट रहे थे।
तभी गांव के बाहर बैंक कर्मी युवक लड़के पक्ष से मिला और प्रेमिका के कुछ फोटो दिखाए। इसी बीच लड़का पक्ष ने बैंक कर्मी युवक को पकड़ कर लड़की पक्ष को मौके पर बुला लिया। पक्का होने से पहले ही रिश्ता टूटता देख लड़की पक्ष आग बबूला हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर ही बैंक कर्मी युवक की जमकर मारपीट की। यह भी आरोप है कि उसे बंधक बनाते हुए मारपीट की और लैपटॉप छीन लिया। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी जा चुकी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि लड़की पक्ष ने बैंक में काम करने वाले युवक के खिलाफ उनकी लड़की का रिश्ता तुड़वाने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें