नजीबाबाद। गाजियाबाद बार संघ के समर्थन में नजीबाबाद के अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल शुरू की। अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। नजीबाबाद बार संघ के अध्यक्ष कसीम अहमद, महासचिव कामेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, मो. हनीफ, टीकम सिंह, शहीर परवाज, महबूब अहमद, वसीम, अबुल वफा, कुलदीप, आदिल हुसैन, बहार आलम, आसिफ, मुमताज, मुकुल कुमार आदि शामिल रहे। उधर, बार संघ की अपील पर कातिब संघ के अध्यक्ष असलम ने उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेजी रजिस्ट्री कार्य नहीं करने का ऐलान किया।