फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कॉलेज छोड़ समाधान दिवस पहुंची छात्राएं, प्रधानाचार्य पर नाराज हुईं डीएम

विज्ञापन
नगीना में तहसील दिवस में छात्रा से बात करती डीएम जसजीत कौर। संवाद
विज्ञापन
नगीना। दो हॉकी के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा स्टेडियम की मांग को लेकर समाधान दिवस में कॉलेज की छात्राओं को साथ ले जाना उस समय भारी पड़ गया जब स्कूल समय में छात्राओं को तहसील दिवस में देखकर डीएम नाराज हो गईं। डीएम ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को तहसील दिवस में बुलाकर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जब तहसील दिवस में पहुंची तो उन्होंने काफी संख्या में एक कॉलेज की ड्रेस में मौजूद छात्राओं को वहां देखा। उन्होंने छात्राओं के साथ मौजूद एक हॉकी खिलाड़ी से जब छात्राओं के यहां आने की बाबत सवाल पूछा तो उसने बताया कि छात्राएं स्टेडियम की मांग को लेकर यहां पहुंची हैं। डीएम ने एक-एक करके अलग-अलग छात्राओं को अपने पास बुलाकर उनसे खुद समस्या पूछनी शुरू कर दी।
डीएम के सवाल पर कोई भी छात्रा स्टेडियम संबंधी बात नहीं बता पाईं। डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे कॉलेज के प्रधानाचार्य से जब डीएम ने कॉलेज समय में छात्राओं को तहसील दिवस में भेजने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि आपके स्वागत के नाम पर स्काउट गाइड की छात्राओं को स्कूल से एक व्यक्ति द्वारा लाया गया था। उन्हें स्टेडियम संबंधी मांग की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वहां मौजूद एक हॉकी खिलाड़ी से अपनी मांग को पूरा कराने के लिए कॉलेज की छात्राओं को समाधान दिवस में लाने को गलत ठहराया तथा नाराजगी दर्ज कराई। समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप जिलाधिकारी प्रिंस कुमार, सीओ राजेश कुमार सोलंकी, थाना अध्यक्ष विकास कुमार, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, पालिका के अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें