फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम गजरौला अचपल में अल्पसंख्यक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का अधूरा निर्माण कार्य। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गजरौला शिव। अधर में लटके बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल तकनीकी जांच में फंसने और बजट के अभाव में एक साल से कालेज के भवन का निर्माण लटका हुआ है। निर्माण कार्य की जांच के लिए गठित समिति ने आठ महीने बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपने के बाद कालेज के निर्माण के लिए शासन से बजट मांगा गया है
विज्ञापन

ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव गजरौला अचपल में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अल्पसंख्यक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण चार वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। कॉलेज के निर्माण के लिए शासन से चार करोड़ 25 लाख रुपए मंजूर किए गए थे, जिसकी पहली किस्त 169.25 लाख रुपये जारी होने के बाद नवंबर 2018 में कालेज का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। पैसा समाप्त होते ही शासन को दूसरी किस्त की डिमांड भेजी गई थी लेकिन बजट नहीं मिला। इस पर निर्माण एजेंसी ने एक साल पहले कार्य रोक दिया। उधर निर्माण कार्य की जांच के लिए डीएम ने 16 मार्च 2021 को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। कमेटी को जांच पूरी करने में आठ महीने लगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि जांच समिति ने जांच कर नवंबर माह में अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। जांच के बाद शासन से किस्त की डिमांड की गई है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रतनगढ़ और मीरापुर में बन रहे इंटर कालेज
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नूरपुर ब्लाक के गांव रतनगढ़ और अफजलगढ़ ब्लॉक के गांव मीरापुर मोदी वाला में भी राजकीय अल्पसंख्यक बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें