फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुष्कर्म की नीयत से बालिकाओं को पकड़ा, गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलालाबाद में मुठभेड़ में घायल को ले जाती पुलिस। स्रोत-पुलिस - फोटो : katra news
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। बालिकाओं को खेत में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

तहसील के एक गांव में नरेंद्र उर्फ गुड्डे आठ साल की बालिका और उसकी बहन का मुंह दबाकर दुष्कर्म के इरादे से खेत में ले गया। शोर मचाने पर आरोपी बालिकाओं को तालाब में धक्का देकर भाग गया। बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम गांव प्रतापपुर में असलम शेख के आम के बाग में पहुंची। पुलिस को देखकर नरेंद्र ने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें