साइबर क्राइम और सोशल मीडिया पर दी सीख
सीओ ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और महिला हेल्प डेस्क समेत पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया। थाना परिसर का निरीक्षण भी कराया गया।
जीजीआईसी प्रभारी प्रधानाचार्या अनीता रानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति विश्वास दिलाते हैं।
छात्राओं को बनाया गया एक दिन का कोतवाल
कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा राधिका प्रजापति और कक्षा 12 की छात्रा आयशा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। राधिका को कोतवाल की कुर्सी और टोपी दी गई, जिससे वह गर्व से अभिभूत हो गईं। सीओ ने उन्हें केस से जुड़े सवाल पूछे, जिनका दोनों छात्राओं ने बेबाकी और निडरता से जवाब दिया।