फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ककराला में नाले में डूबने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। क्षेत्र के गांव ककराला में तालाब के नाले में गिरकर डूबने से करीब दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। गांव निवासी नीरज सैनी की करीब दो वर्षीय पुत्री आशी अपने ताऊ सोनू सैनी के दुकान जाते समय पीछे से आ गई। बताया जा रहा है कि ताऊ से उसे वापस घर जाने को कहा था।
विज्ञापन

अचानक सड़क किनारे तालाब में गिर पड़ी। तालाब से बहते पानी में वह सड़क के नीचे नाले के पट में अटक गई। लापता होने पर परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में तलाश की। तलाशी के दौरान नाले में अटकी बच्ची को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आशी अपने पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मौत से परिवार में गम का माहौल छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें