फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में बरामद युवती और महिला पुलिसकर्मी घायल

Sun, 10 Nov 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में सड़क दुर्घटना में घायल महिला पुलिसकर्मी संवाद
विज्ञापन
नहटौर। अपहृत युवती को बरामद कर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार में नूरपुर रोड पर गांव बालापुर के पास सामने से आ रही कार ने साइड से टक्कर मार दी। महिला पुलिसकर्मी व बरामद युवती घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस ने जनपद अंबेडकरनगर की एक अपहृत युवती को हरिद्वार से बरामद किया था। सूचना पर शनिवार को जनपद अंबेडकरनगर के थाना भीटी में तैनात दारोगा ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव व महिला पुलिसकर्मी मोहिनी तिवारी उक्त युवती को प्राइवेट बोलेरो कार से कोतवाली शहर हरिद्वार से लेकर अंबेडकरनगर लौट रहे थे। युवती का भाई व पिता भी साथ थे।
देर शाम नूरपुर रोड पर ग्राम बालापुर के निकट उनकी कार को सामने से आ रही अर्टिका कार ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे बीच में खिड़की के निकट बैठी महिला पुलिसकर्मी मोहिनी तिवारी तथा युवती घायल हो गईं। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया।⫻
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें