फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के गिरीशचंद्र ने 5,68,378 वोटों से जीत हासिल की

Fri, 24 May 2019 12:36 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के साथ गठबंधन प्रत्याशी गिरीशचंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले की नगीना लोकसभा सीट पर गठबंधन ने जीत हासिल की है। यह सीट बसपा के खाते में पहली बार गई है। बसपा प्रत्याशी गिरीशचंद्र ने भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह को चुनाव में कड़ी मात दी है। उन्होंने यशवंत सिंह को 1,66,832 वोटों से हराया है। नगीना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ओमवती अपनी जमानत नहीं बचा पाईं।
विज्ञापन

2009 में पहली बार बनी इस लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कब्जा किया था। भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह ने मोदी लहर में सपा प्रत्याशी यशवीर धोबी को करीब 80 हजार वोटों से हराया था। बसपा प्रत्याशी गिरीशचंद्र तीसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट पर भाजपा ने सांसद यशवंत सिंह पर और बसपा ने गिरीशचंद्र पर ही दांव खेला था। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री ओमवती को चुनाव मैदान में उतारा था। तीनों प्रत्याशियों ने चुनाव में पूरा दमखम लगाया, लेकिन गठबंधन का जातीय समीकरण भाजपा पर भारी पड़ा। बसपा के गिरीशचंद्र ने इस सीट पर 5,68,378 हजार वोट लेकर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह 4,01,546 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। गिरीशचंद्र ने यशवंत सिंह को 1,66,832 वोट से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ओमवती नगीना सीट पर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाईं, उन्हें मात्र 20046 वोट ही मिले।

नगीना लोकसभा सीट
प्रत्याशी            पार्टी                    चुनाव चिह्न            मिले वोट
विज्ञापन

गिरीशचंद्र            बसपा                    हाथी                 5,68,378
डा.यशवंत सिंह         भाजपा               कमल का फूल          4,01,546
ओमवती               कांग्रेस                    पंजा                    20,046
कामेश कुमार           पीपीओआईडी            कैरम बोर्ड           1,752
अमीचंद            राष्ट्रीय समानता पार्टी     कोट                    6,156
तेज सिंह            अंबेडकर समाज पार्टी    टॉर्च/बैट्री            2,169
चरन सिंह            निर्दलीय                    बल्ला                    2,881
नोटा                                                                   6,528
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें