योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाएं: डीएम
नजीबाबाद। डीएम रमाकांत पांडेय ने ग्राम पंचायत इस्सेपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
डीएम रमाकांतर पांडेय नजीबाबाद ब्लॉक के गांव इस्सेपुर का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम संगीता की उपस्थिति में डीएम ने विकास कार्यों का जायजा लिया। सीडीओ कांत प्रसाद, डीपीआरओ सतीश कुमार, एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष आवास निर्माण न कराने तथा संपर्क मार्गों की समस्या सहित अनेक समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ न मिलने का भी मुद्दा उठाया। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांचकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिशा निर्देश दिए। सर्दी से बचाव के लिए डीएम ने कंबल भी वितरित किए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, उप कृषि निदेशक डीपी चौधरी, बीडीओ ज्ञान सिंह, बीईओ इशक लाल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।