फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर इकबाल ने किया मंदिर निर्माण का समर्थन, कहा-सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें मुसलमान

Mon, 04 Nov 2019 10:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर के ग्राम मंझौला बिल्लौंच में मुस्लिम समुदाय की बैठक को संबोधित करते पूर्व बसपा नेता गौहर - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आतंकवाद विरोधी जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व बसपा नेता गौहर इकबाल ने अयोध्या में राम मंदिर बनने का समर्थन करते हुए कहा कि जिस तरह मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए पवित्र है, वैसे ही अयोध्या भी हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा है और श्रीराम का जन्म स्थान है। उन्होंने मुसलमानों से अयोध्या विवाद में शीघ्र ही आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानने व माहौल खराब करने से बचने को कहा।
विज्ञापन


आईजीपी इंटर कॉलेज मंझौला बिल्लौंच में आयोजित मुसलिम समाज की बैठक में गौहर इकबाल ने कहा कि शीघ्र ही अयोध्या विवाद का फैसला आने वाला है। मुस्लिम समाज को न्यायालय का आदर करते हुए फैसले को शांति पूर्वक मानना चाहिए। अराजक तत्वों द्वारा बनाए जाने वाले भड़काऊ माहौल से बचना चाहिए, जिससे हिंदू मुस्लिम भाईचारा बनाकर माहौल खराब होने से बचाया जा सके।

गौहर इकबाल ने कहा मेरी व्यक्तिगत राय में अयोध्या देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ स्थान है और श्रीराम का जन्म स्थल है। जैसे पैगंबर साहब का जन्म स्थान मक्का मदीना है और उसे दुनिया भर का मुसलमान पवित्र स्थल मानता है। इसी तरह अयोध्या भी हिंदू समाज का पवित्र स्थल है। न्या

यालय अगर राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला सुनाता है तो यह अच्छा होगा और मुसलमानों को इसका स्वागत करना चाहिए। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है तो राम मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए। शरीयत के हिसाब से भी विवादित स्थल होने और लंबे समय वहां नमाज न होने की वजह से वह मस्जिद नहीं रह जाती।
विज्ञापन

मस्जिद के पक्ष में भड़काऊ नेता और शरारती तत्व ही बयानबाजी कर रहे हैं। देश का मुस्लिम समाज अयोध्या में मंदिर बनाने की वकालत करता है। बैठक में साकिब अंसारी, इरफान रब्बानी, एसयू खान, अय्यूब खान, वासिफ आदि ने भी विचार रखे।

बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं गौहर
गौहर इकबाल 2017 में नूरपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह बसपा के मंडल कोर्डिनेटर भी रहे हैं। भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की मौत होने पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पर बसपा सुप्रीमो ने गौहर इकबाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें