फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस से भरा टैंकर पलटा, चालक की मौत

Wed, 17 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
नगीना-धामपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा गैस से भरा टैंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना-धामपुर मार्ग पर गैस से भरे टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। टैंकर से गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। टैंकर मेरठ से हाईड्रोक्लोराइड गैस लेकर जसपुर जा रहा था। घटना के बाद नगीना-धामपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। प्रशासन ने  टैंकर को क्रेन से हटवाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित रामलीला तिराहे के मोड़ पर गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर  के ड्राईवर की उसके नीचे दवकर मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा तो हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों व लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

प्रभारी नाथीराम पवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर सर्विस को बुला लिया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस के सीएफओ संतोष कुमार राय, एफएसओ संजय  शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने टैंकर में जैक लगाकर  शव को निकाला। उसके पास से मिले कागजों के आधार पर मृतक रायबरेली के थाना  ऊंचाहार के  गांव हसमदापुर निवासी दिनेश कुमार( 40) पुत्र दयानाथ के रूप में पहचान हुई। मिले मोबाइल पर मृतक के भाई विनोद कुमार को सूचना दी गई। बाद में क्रेन से गैस से भरे टैंकर  को हटवाकर ग्रामीण क्षेत्र में खड़ा करा दिया और यातायात के लिए मार्ग खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें