फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: रेलवे क्रॉसिंग पर सीएनजी सिलिंडरों से भरे टैंकर में गैस रिसाव, दो ट्रेनें प्रभावित

Mon, 09 Nov 2026 10:45 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर

सार

दिवाली की रात नगीना में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर सीएनजी गैस से भरे टैंकर में अचानक तेज रिसाव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस का रिसाव होता देख चालक ने टैंकर से उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। वहीं रेलवे और पुलिस प्रशासन ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया तथा सड़क यातायात को बंद कराकर मार्ग परिवर्तन कर दिया। 
विज्ञापन
रेलवे के इस नियम से बुर्जुर्गों और महिलाओं को फायदा, आराम से होगी पूरी यात्रा - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर से सीएनजी गैस लेकर एक टैंकर नगीना स्थित ईवीएस पेट्रोल पंप पर गैस की आपूर्ति करने आ रहा था। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब सवा बजे जैसे ही टैंकर नगीना के रेलवे फाटक पर पहुंचा, उस दौरान ट्रेन के आवागमन के कारण फाटक बंद था। इसी बीच अचानक तेज आवाज के साथ टैंकर से सीएनजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। टैंकर में करीब 60 गैस सिलिंडर भरे होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे और पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन
गैस का तेज रिसाव देखकर टैंकर चालक मनोज कुमार तत्काल वाहन से उतरकर सुरक्षित दूरी पर चला गया। रेलवे गेटमैन ने टैंकर से गैस रिसाव होते देखा तो तत्काल स्टेशन मास्टर मारूफ अली को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने अप और डाउन दोनों रेलवे लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। सूचना मिलते ही नगीना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से फाटक के दोनों ओर यातायात बंद कराकर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया।

करीब एक घंटे तक थमीं रहीं सांसे
सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आरवीएस फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक कपिल चौहान ने गैस सिलिंडरों के वाल्वों को बंद करने में सफलता प्राप्त की। हालांकि, इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक फाटक पर गैस का रिसाव होता रहा। रिसाव बंद होने के बाद रात करीब तीन बजे टैंकर को रेलवे फाटक से हटाया गया। इसके बाद सड़क यातायात और रेल संचालन सुचारु हो सका। प्रारंभिक तौर पर टैंकर की पाइपलाइन फटने से गैस रिसाव होने की संभावना है। टैंकर एचपीसीएल के अंतर्गत हिसार की एक कंपनी का था और गैस आपूर्ति के लिए नगीना आ रहा था। घटना के बाद टैंकर को वापस कंपनी ले जाया गया।

मारूफ अली, स्टेशन मास्टर, नगीना
रेलवे गेटमैन से टैंकर में गैस रिसाव की सूचना मिलते ही तत्काल उच्च सतर्कता बरती गई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अप और डाउन दोनों रेलवे लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया गया। उपासना एक्सप्रेस को बुंदकी में करीब एक घंटे तथा हिमगिरी एक्सप्रेस को पुरैनी में लगभग 35 मिनट तक रोका गया। गैस रिसाव बंद होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।  
विज्ञापन

कपिल चौहान, प्रबंधक, आरवीएस फिलिंग स्टेशन, नगीना
मुझे रात करीब 2:25 बजे टैंकर से गैस रिसाव होने की सूचना पुलिस द्वारा मिली थी। सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे। टैंकर में करीब 60 गैस सिलिंडर मौजूद थे। उन्होंने टैंकर के सभी गैस वाल्व बंद करने की कार्रवाई की और करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद रिसाव बंद कराने में सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें