फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिस्तर दून नहीं करने पर आक्रामक हुआ गैंगस्टर

Sat, 19 Jul 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बैरक नंबर 13 बी में गैंगस्टर जाकिब और आशू चौहान थे। बिस्तर अलग करने को लेकर दोनों में कहासुनी ऐसी हुई कि बात हत्या तक जा पहुंची। एएसपी के अनुसार गैंगस्टर जाकिब भी आशू को तब तक पीटता रहा, जब तक की उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस ने जेलर की तहरीर पर गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आशू चौहान बैरक नंबर 12 में बंद था। 19 जून को आशू चौहान का बंदी अर्जुन से झगड़ा हुआ। इसके बाद आशू चौहान को बैरक नंबर 13 बी में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार को जाकिब ने आशू से बिस्तर कुछ दूर करने को कहा तो इस पर दोनों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान अन्य बंदी बीच बचाव के लिए आए लेकिन जाकिब किसी के कब्जे में नहीं आया और वह उसे तब तक पीटता रहा, जब तक कि वह बेसुध होकर गिर नहीं गया। इसके बाद भी लात मारी और वह मर गया।
इको कार बेचने के प्रयास में जेल में आया था आशू
आशू चौहान पुत्र महावीर चौहान निवासी गांव मजरा थाना काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवसी था। दिल्ली से चोरी की गई इको कार को बेचने के प्रयास में अमरोहा की डिडौली पुलिस ने साल 2017 में आशू समेत तीन आरोपियों को पकड़ा था। इसी मामले में वारंट आदि के चलते डिडौली पुलिस ने एक अक्तूबर 2024 को आशू चौहान बिजनौर जेल में भेजा था।
विज्ञापन


आरोपी जाकिब पर लूट और गैंगस्टर समेत कई मुकदमे हैं दर्ज

आरोपी जाकिब पुत्र जाकिर निवासी चौधरियान जोया अमरोहा का रहने वाला है। जिस पर लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। जाकिब 29 अक्तूबर 2023 को जेल आया था। जिस पर गैंगस्टर, लूट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

दोनों बंदियों में मारपीट हुई थी, जिसमें एक बंदी आशू चौहान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जेलर की तहरीर पर आरोपी जाकिब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें