बिजनौर। अपने साथियों के साथ बैराज पर गंगा स्नान करने गया छात्र गंगा में डूब गया। उसकी तलाश शुरू की गई। मगर अभी तक नहीं मिला है। गाजीपुर जिला निवासी पप्पू प्रसाद गुप्ता का पुत्र अमित गुप्ता बिजनौर के पालीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। वह अन्य छात्रों के साथ कॉलेज में हास्टल मेें रहता है। सोमवार की शाम अन्य छात्रों के साथ अमित गुप्ता बैराज पर गंगा स्नान करने गया था।
बैराज का पुल पार करके ये सभी छात्र गंगा में स्नान काने चले गए। अमित गंगा में डूब गया। अमित के नहीं मिलने पर बाकी छात्रों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस अमित की तलाश में जुटी है। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक अमित के गंगा में डूबने के आसार है। उसकी तलाश की जा रही है। मंगलवार को दिन भर उसकी गंगा में तलाश की गई ।