फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से जिले में पहुंची गंगा मशाल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश से जिले में पहुंची गंगा मशाल यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषिकेश से आई गंगा मशाल यात्रा का गंगा बैराज पर डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह व अन्य अफसरों ने स्वागत किया गया। इस दौरान गंगा बैराज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि गंगा मशाल यात्रा का उद्देश्य जन सामान्य को गंगा की पवित्रता, स्वच्छता और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। कहा कि गंगा भारतीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसे पवित्र, स्वच्छ और निर्मल रखना सभी भारतीयों का कर्तव्य है। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर, केपीएस इंटर कॉलेज बिजनौर तथा किसान इंटर कॉलेज मंडावली की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जादूगर एनए पाशा ने जादू शो से दर्शकों को रोमांचित किया। गंगा मशाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे मेजर एलएन जोशी अफसरों के साथ गंगा मशाल का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। मेजर एलएन जोशी ने जन सामान्य से गंगा की पवित्रता, स्वच्छता और निर्मलता को बनाए रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक सीडीओ केपी सिंह ने सभी का आभार जताकर गंगा मशाल यात्रा को बुलंदशहर के लिए रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अतीक अहमद ने किया। इस दौरान भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी, डीपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओएस राजेश कुमार, डीएसटीओ डॉ. हरेंद्र, मशाल यात्रा में प्रतिभाग कर रहे सदस्यगण शिवेंद्र सिंह, ललित मोहन, मनोज कुमार, मुकेश सिंह, बासुदेव, मंगशेर सिंह, उत्तम छत्री, दिवास तमांग, विजय थापा आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में बैराज गंगा मशाल यात्रा के स्वागत समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बैराज गंगा मशाल यात्रा के स्वागत समारोह में उपस्थित डीएम,एसपी व अन्य लोग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें