फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : प्रशासन करेगा तहसील के गांवों का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बिजनौर से होकर निकलने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की जमीनों का फाइनल सर्वे चल रहा है। जनपद के 109 गांवों से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे में तहसील के 13 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए प्रशासन, यूपीडा, एसएस इंफ्रा निजी कंपनी की संयुक्त टीमें प्रस्तावित एक्सप्रेसवे मार्ग से संबंधित गांवों में सर्वे करा रहीं हैं। एक्सप्रेसवे की जमीनों की गाटा संख्या और जमीनों की वास्तविक स्थिति का फाइनल सर्वे शुरू किया गया है। एक्सप्रेसवे के फाइनल सर्वे में प्रशासन को संबंधित गाटा संख्या का स्थलीय निरीक्षण करके जमीन की स्थिति जिसमें खतौनी में दर्ज नाम, कब्जे की स्थिति आदि का ब्योरा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना है।
तहसील प्रशासन को डीपीआर लेआउट के गाटा संख्या आदि के संदर्भ में गंगा एक्सप्रेसवे के तहसील क्षेत्र के प्रस्तावित गांव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करना है। तहसील क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित गांवों में गौसपुर एहतमाली और विलायत माली, चंदोक, शहरयारपुर, मोहम्मद अली द्वारका, केशोपुर, शरीफपुर बगर एहतमाली व विलायत माली, बरखुरदारपुर गोपाल, शेखपुर जमाल, वीरपुर, फजलपुर पर्वत, बिशनपुर गांव शामिल हैं। तहसीलदार संतोष कुमार यादव ने बताया करीब एक सप्ताह में संबंधित गांव की स्थलीय निरीक्षण के साथ जमीनों के वर्तमान स्थिति, खतौनी आदि की जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें