फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कार्यकारिणी गठित कर निकाले चंदे के रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कार्यकारिणी गठित कर निकाले चंदे के रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव ने नजीबाबाद मुख्य डाकघर में कार्यरत उप डाकपाल और जीडीएस पोस्टमैन पर संघ के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंडलीय सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नजीबाबाद मुख्य डाकघर में कार्यरत उप डाकपाल नईम अहमद और जीडीएस पोस्टमैन रुद्र कुमार ने संघ के सदस्यों के वेतन से काटी गई चंदे की धनराशि में से 15 हजार 340 रुपये निकाल लिए। आरोप है कि इन दोनों ने समानांतर संघ की फर्जी कार्यकारिणी गठित कर उच्चाधिकारियों को भ्रमित किया। नरेंद्र शर्मा के अनुसार वह वर्ष 2018 से निरंतर निर्वाचित मंडलीय सचिव हैं। आरोप है कि इन दोनों लोगों ने यूनियन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर डाक अधीक्षक बिजनौर के कार्यालय से यूनियन की मासिक बैठक में प्रतिभाग के लिए मान्यता प्राप्त की और चंदे की रकम हड़पकर बंदरबांट की। जब वह अपने साथियों के साथ रुद्र कुमार से रकम वापस लेने पहुंचा तो उसने यह रकम वापस करना स्वीकार किया। तीन साल बाद भी यह रकम आरोपियों ने वापस नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें