फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार मार्ग पर नहीं लगेंगे फल और सब्जी के ठेले

विज्ञापन
जलालाबाद में फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक लेते ईओ हरि नारायण सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मुख्य बाजार मार्ग पर नहीं लगेंगे फल और सब्जी के ठेले
विज्ञापन

जलालाबाद। मुख्य बाजार मार्ग और हाईवे पर अब फल-सब्जी के ठेले नहीं लगेंगे। नगर पंचायत के ईओ ने फल-सब्जी विक्रताओं को दो चिह्नित जगहों पर ही फल-सब्जी के ठेले लगाने के निर्देश दिए। बाजार मार्ग और हाईवे पर फल-सब्जी के ठेले मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय पर बुधवार को ईओ हरिनारायण सिंह, चेयरपर्सन के पति लियाकत अंसारी ने फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक ली। ईओ हरिनारायण सिंह ने कहा कि बाजारों में फल-सब्जी के ठेले जाम का सबब बन रहे हैं। नगर पंचायत ने 27 मई से जलालाबाद के मुख्य बाजार मार्ग और हाईवे पर फल सब्जी विक्रेताओं को ठेले नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं। फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए नगर के मुख्य चौराहों पर दो जोन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि फल-सब्जी विक्रेता फ्लाईओवर के नीचे और तकियेवाली मस्जिद के पास ही ठेले लगाकर बेच सकते हैं। इस अवसर पर नईम अहमद, मो. नौशाद, सरफराज, इकबाल, नसीम, यूसुफ, अकबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें