फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाले ने बढ़ाई ठंड, कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाले ने बढ़ाई ठंड, कांपे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार को भी पाले से सुबह के समय बहुत ठंडक रही। ऐसा कई साल बाद हुआ है कि तीन दिन तक लगातार पाला पड़ा हो। लोग धूप सेंकते नजर आए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस बार बरसते कोहरे के बजाए पाला जिलेवासियों के हाड़ कंपा रहा है। मंगलवार को भी खेतों व मैदानों में पाला जमा रहा। सुबह के समय बहुत सर्दी रही। पाले को देखते हुए अब किसानों ने भी खेत में देर से जाना शुरू कर दिया है और सड़कों पर अब घूमने वाले लोग भी काफी कम ही दिख रहे हैं। सोमवार को पाला तो पड़ा लेकिन शीतलहर से निजात मिल गई। सोमवार को हवा के झोंके नहीं चले तो सूरज की गरमाहट भी पूरी रही। लोग धूप में बैठे नजर आए। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों मुकेश कुमार, महकार सिंह आदि का कहना है कि पाले से मुश्किल बढ़ रही हैं। अगर पाला ऐसे ही पड़ता रहा तो यह गन्ने के अंगोले को भी नष्ट कर देगा जिससे पशुओं के लिए चारे की समस्या आ जाएगी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि दिसंबर में तो ठंड रहनी ही है। अभी आगे ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें