फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आज से अपनी गणना स्वयं कर सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण मकान गणना एवं सूचीकरण का बृहस्पतिवार को आगाज होगा। स्वगणना के इस चरण में नागरिक अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें वेबसाइट एसई डॉट सीईएनएसयूएस डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉगिन करना होगा। पूरा विवरण दर्ज करने के बाद एक रेफेंस नंबर जारी होगा जिसे अपने पास सुरक्षित रखना होगा। इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए प्रगणकों की तैनाती करने के बाद उन्हें प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। प्रगणकों को 22 मई से घर-घर जाकर कार्य करना है जबकि इससे पहले नागरिकों को स्वगणना का मौका दिया गया है। नागरिक जनगणना की वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद पूछे गए सवालों के उत्तर दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद एक रेफ्रेंस आईडी जारी होगी जो प्रगणक के मकान गणना के लिए पहुंचने पर उसे उसे उपलब्ध कराई जाएगी। प्रगणक इस जानकारी का सत्यापन कर मकान नंबर जारी कर देंगे। इससे नागरिकों और प्रगणकों के समय की भी बचत होगी और सूचना भी एकदम सही दर्ज हो सकेगी। स्वगणना 21 मई तक की जा सकेगी जबकि इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर कार्य करेंगे।
प्रगणकों को उनके कार्य क्षेत्र नहीं हुए आवंटित
जिले की पांच में से एक-दो तहसील में ही प्रगणकों को उनके कार्य क्षेत्र यानी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) आवंटित नहीं किए गए हैं। न ही उन्हें प्रशिक्षण से संबंधित निर्देश पुस्तिका प्राप्त हुई है। यदि प्रगणकों को उनके एचएलबी आवंटित कर दिए जाते तो वे अपने क्षेत्र के निवासियों को अधिक से अधिक स्वगणना करने के लिए प्रेरित कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें