फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से लेकर बैंक, मेडिकल स्टोर पर उमड़ी रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों से लेकर बैंक, मेडिकल स्टोर पर रही भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह बढ़ने के बाद लोगों की भीड़ बाजार में अब और ज्यादा उमड़ रही है। बाजार के अलावा मेडिकल स्टोर और बैंकों में उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बिलकुल नहीं हो रहा है।
रविवार को कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। रविवार को जिले में रिकॉर्ड 796 कोरोना संक्रमित मिले थे। ये आंकड़े डराने वाले हैं। ऐसा लगा रहा था कि इतने केस मिलने के बाद लोग घरों में ही रहेंगे और कोरोना कर्फ्यू का पालन करेंगे। लेकिन कोरोना कर्फ्यू सोमवार को हवा हवाई ही साबित हुआ। बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सिविल लाइन, मुख्य बाजार, शास्त्री चौक, जजी चौक पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों और मेडिकल स्टोर के बाहर तो भारी भीड़ उमड़ी। बैंकों और मेडिकल स्टोर के बाहर इतनी भीड़ आई कि लोगों को लाइन लगाकर पैसे और दवाई दी गईं। सड़क पर उतरी भीड़ ने दो गज की दूूरी का भी पालन नहीं किया और बेपरवाह घूमते रहे। बाजार में पैदल से लेकर बाइकों और गाड़ियों से भी लोग घूमते रहे। गली, मोहल्लों में भी कोरोना कर्फ्यू केवल नाम का ही रहा। वहां भी लोग आराम से घूमते रहे। पुलिस ने लोगों को घरों में रखने के लिए ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई। एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक के अनुसार लोगों से कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें