फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीएम ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने अस्पताल से एक दिन पूर्व आवश्यक ऑक्सीजन आपूर्ति की डिमांड देने को कहा।
डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि नजीबाबाद के सीएचसी समीपुर स्थित कोविड अस्पताल को ऑक्सीजन गैस की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में कोविड अस्पताल का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी के साथ डीएम ने उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में डा.सर्वेश निराला और स्टाफ से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अस्पताल को भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की एक दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों को बेहतर चिकित्सा और आवश्यक ऑक्सीजन गैस आपूर्ति दिलाने के लिए प्रशासन किसी प्रकार की ढिलाई नहीं कर रहा। उन्होंने चिकित्सकों से मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हुए अपने और कोविड मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें