फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति चौराहे से वेयर हाउस तक रहेगी नो-मेंस लैंड

विज्ञापन
बिजनौर में मतगणना के लिए की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शक्ति चौराहे से वेयर हाउस तक रहेगी नो-मेंस लैंड
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है। शक्ति चौराहे से वेयर हाउस तक नो-मेंस लैंड रहेगी। लोगों को इस मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर नजीबाबाद मार्ग पर स्थित दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। वहीं, इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। मतगणना की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को अफसरों ने दिशा निर्देश दिए।
आज सुबह आठ बजे से नजीबाबाद मार्ग पर स्थित वेयर हाउस में मतगणना शुरू हो जाएगी। सुरक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर पुलिस अफसरों ने मंथन किया। बुधवार शाम पुलिस लाइन में मतगणना के संबंध में पुलिस बल व सीएपीएफ के अधिकारियों ब्रीफ किया। बताया कि मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराना है। यह बड़ी जिम्मेदारीर है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्धारित अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही मतगणना स्थल-स्ट्रांग रूम पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिससे मतगणना को निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। मतगणना स्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि शक्ति चौक से लेकर वेयर हाउस तक नो-मेंस लैंड रहेगी। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएएसपी देहात रामअर्ज, एएसपी पूर्वी समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां लगी हुई है बैरिकेडिंग
- रेलवे स्टेशन मार्ग के सामने
- देव क्लीनिक के सामने
- सेंटमेरी चौराहा
- गोमती क्लीनिक के पास
- वेयर हाउस के पहले गेट के पास
- वेयर हाउस के दूसरे गेट के पास
- राणा फार्म के सामने
- सरोजनी नगर कॉलोनी के सामने
- पेदा पुलिस चौकी के पास
यहां बनी है पार्किंग
श्री अस्पताल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसमें प्रत्याशी, मीडिया और पुलिस के वाहन खड़े किए जाएंगे। राणा फार्म के सामने पार्किंग में प्रत्याशी और एजेंट अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। सेंटमेरी रेलवे फाटक के पास उम्मीदवारों के एजेंट तथा मान सरोवर कॉलोनी के पास कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है।
आज यहां से गुजरेंगे वाहन
- नजीबाबाद की ओर से बिजनौर आने वाले वाहन वाया मंडावली-मंडावर होते हुए निकाले जाएंगे।
- बिजनौर से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को मंडावर मंडावली होते हुए निकाला जाएगा।
- नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन कार आदि को पेदा चौकी से मंडावर मार्ग की तरफ भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद-अमरोहा की तरफ से आने वाले ट्रकों या भारी वाहनों को नूरपुर से नजीबाबाद की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें