फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई से नौ दिन झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मई से नौ दिन झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी
विज्ञापन

नगीना। अगले कुछ दिनों बाद भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो नौतपा 20 मई से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि सामान्य तौर पर नौतपा मई के आखिरी सप्ताह में आता है। जिसमें तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। मई माह में बारिश की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है।
नगीना स्थित मौसम वेधशाला के सेवानिवृत्त प्रेक्षक आर के शर्मा ने बताया की सामान्यत: नौतपा नौ दिन तक रहता है, जिसमें तापमान सर्वाधिक हो जाता है तथा प्रचंड गर्मी पड़ती है। ऐसे दिनों में बादल भी नहीं होते तथा उस समय केवल गर्मी ही होती है। उनका कहना है कि पिछले वर्षों पर नजर डालें तो नौतपा मई के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है। लेकिन पिछले कई सालों से गर्मी में तापमान 20 मई से तेज प्रारंभ हो जाता है जो कि मई के आखिर तक बना रहता है। इसलिए इस बार भी यही संभावना व्यक्त की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि मई माह में वर्षा की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। प्री मानसून वर्षा भी जून के पहले सप्ताह में हो सकती है, जबकि इस साल मानसून जून के आखिरी सप्ताह से जुलाई के प्रथम सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऐसे समझिए, क्या है नौतपा
हर साल मई माह के आखिर में नौतपा लगता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में एक बार 15 दिन के लिए सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ जाते हैं। इसके शुरुआती नौ दिनों के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम होती है। उसकी किरणें धरती पर लंबवत पड़ती है तो वह हिस्सा बाकी हिस्सों के मुकाबले ज्यादा गर्म हो जाता है। नौतपा के दौरान यही होता है। भारतीय ज्योतिष में इस समय को नौतपा कहा जाता है। गर्मी को लेकर कुछ लोगों में चर्चा रहती है कि बढ़ते तापमान में कोरोना कम होने लगेगा। इस पर नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार का कहना है की कोरोना महामारी संक्रमण का तापमान से कोई लेना देना नहीं प्रतीत हो रहा है। सिर्फ सावधानी व बचाव ही इसका उपाय है।
वर्ष 2020 का अधिकतम तापमान
21 मई -37.4
22 मई-36.9
23 मई-38.6
24 मई-38.8
25 मई-39.8
26 मई-40.3
27 मई-40.6
28 मई-40.8
29 मई-38.0
(उपरोक्त आंकड़े नगीना स्थित मौसम वेधशाला से लिए गए हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें