फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं का धमाल

विज्ञापन
बिजनौर में आरवीआईटी में आयोजित फ्रेशर पार्टी में चुने गए मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं का धमाल
विज्ञापन

बिजनौर। बीआईटी में बी-टेक एवं नर्सिंग विभाग के प्रथम वर्ष में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्र छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाहा एवं संस्था के निदेशक डॉ. विराज त्यागी, सह निदेशक डॉ. राघव मेहरा, डिप्टी रजिस्ट्रार मुकल जैन, डीन एसोसिएट डॉ. शिवानी चौहान आदि ने मां सरस्वती के सम्मुुख द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

निदेशक ने समस्त छात्रों का मार्गदर्शन किया और छात्र जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाहा ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। छात्रों को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। छात्रा भावना, रचना, निवेदिता व छात्र यश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रीति एंड ग्रुप ने सामाजिक नाटक प्रस्तुत किया। दीपक एंड ग्रुप ने हम है फौजी पर ग्रुप नृत्य प्रस्तुत किया एवं शिवानी ने मेरा मुल्क मेरा देश गीत गाकर सबका मन मोह लिया। मिस्टर फ्रेशर बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र तुषार और मिस फ्रेशर एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा ऋषिका, मिस्टर चार्मिंग एमबीए प्रथम वर्ष के शिवम और मिस चार्मिंग बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा पल्लवी को चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निकुल देशवाल, अजय सिंह, गौरव राजपूत, सुधीर कुमार, विपुल शर्मा, अभिलाषा राजपूत, विधि सिंह, प्रभात चंद आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें