फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोभ से मुक्ति ही है उत्तम शौच धर्म’

विज्ञापन
नजीबाबाद के जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
‘लोभ से मुक्ति ही है उत्तम शौच धर्म’
विज्ञापन

नजीबाबाद। दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन जैन विद्वानों ने पंचायती और सरजायती मंदिरों में अभिषेक और प्रक्षाल के साथ उत्तम शौच धर्म पर चर्चा में भाग लिया।
लोभ से दूर रहने के संदेश उत्तम शौच धर्म से मिलता है। जैन धर्म के विद्वानों ने दशलक्षण पर्व पर धर्म चर्चा में यह बात कही। दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन जैन विद्वान जिनेश्वर दास जैन, अजय जैन और जितेंद्र जैन ने कहा कि भौतिकवादी सुख की चाहत से ग्रसित मनुष्य में धन कमाने की प्रवृति कभी शांत नहीं होती। लोभ के हावी होने से सुख और शांति जीवन से दूर होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन विद्वानों ने कहा कि मन व आत्मा से लोभ दूर होना ही उत्तम शौच धर्म कहलाता है। जैन श्रद्धालुओं ने दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक और प्रक्षाल किया। पूजा अर्चना में दीपक जैन, संतोष जैन, नमन जैन, अनुभव जैन, सुनीता जैन, कुमकुम जैन, वंदना जैन, मनीषा जैन, रश्मि जैन, मंजू जैन आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें