ध्वजारोहण के साथ आजादी के परवानों को किया याद
नजीबाबाद। स्वतंत्रता दिवस कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के बीच परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह तहसील परिसर में आयोजित किया गया।
एसडीएम संगीता ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। एसडीएम ने कर्मचारियों से कर्तव्य के प्रति जागरूक रहकर राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। आकाशवाणी स्टूडियो परिसर में एडीपी अभियांत्रिकी दिनेश चंद्रा ने, थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय शर्मा की उपस्थिति में सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने, मंडावली थाना परिसर में थानाध्यक्ष संदीप त्यागी तथा नांगलसोती थाने पर थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद परिसर में स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह ने, किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद परिसर में प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
शैक्षणिक संस्थानों में फहराया गया तिरंगा
नजीबाबाद। शिक्षण संस्थाओं में 74 वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। कोविड-19 दौर में विद्यार्थियों की स्कूलों में अनुपस्थिति से स्वाधीनता दिवस का जश्न फीका नजर आया।
सेंटमेरी स्कूल नजीबाबाद में प्रबंधक फादर जिंटो, प्रधानाचार्या सिस्टर जेनी फ्रांसिस की उपस्थिति में मुख्य अतिथि बलजीत कौर धवन ने ध्वजारोहण किया। एमडीकेवी में प्रबंधक नीरज जैन, कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने, पीस मॉडल स्कूल साहनपुर में प्रबंधक एम अकरम खां ने, मोहम्मद अली जौहर जूनियर हाईस्कूूल हुसैनपुर में मुख्य अतिथि आबिद कुरैशी ने ध्वजारोहण किया।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर में प्रबंधक एसएस शेखावत, साहू जैन कालेज नजीबाबाद में प्रधानाचार्या डा. विधु द्विवेदी ने, प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय की उपस्थिति में उपाध्यक्ष वर्क्स केपी सिंह ने सांस्कृतिक समारोह से पूर्व ध्वजारोहण किया। एमडीएस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी और ऋषिपाल सिंह ने, साहू छजमल दास विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रकाश वीर, प्रबंधक विष्णु चंद व संतोष जैन ने ध्वजारोहण किया।
स्प्रिंग फील्ड एकेडमी में प्रबंधक कुलदीप सिंह की उपस्थिति में प्रधानाचार्या करूणा शर्मा ने, मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा की उपस्थिति में प्रबंध समिति के अध्यक्ष खुर्शीद आलम , प्रबंधक मो. यूूनुस और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण किया
नजीबाबाद। लायनेस क्लब नजीबाबाद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सचिव हेमा के नेतृत्व में लायनेस क्लब ने ध्वजारोहण किया। मौके पर नीलम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, राखी अग्रवाल, शेफाली आदि मौजूद रहीं। वहीं कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर अध्यक्ष एम अकरम खां ने वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश शर्मा, सलाउद्दीन सैफी, मुस्तकीम राईन, अभिनव अग्रवाल, इमरान सैफी, एमएच जैदी, गोविंद कुशवाहा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
नजीबाबाद में स्वतंत्रता दिवस मनातीं लायनेस क्लब की पदाधिकारी।- फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद के मो.अली जौहर जू.हाईस्कूल हुसैनपुर में ध्वाजारोहण भाग लेते शिक्षक।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त की पोशाक में प्रसन्नचित नन्हा अदविक।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के तहसील परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करतीं एसडीएम संगीता।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में आजादी के परवानों को सेल्यूट करतीं समाजसेवी शैफाली गुप्ता।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के सेंट मेरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं शिक्षिकाएं।- फोटो : NAZIBABAD