फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री कोचिंग सेंटर का नया सत्र अगले माह होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले माह से फिर शुरू हो रही फ्री कोचिंग, अफसर भी देंगे टिप्स
विज्ञापन

बिजनौर। नौकरी पानी है तो परीक्षाओं और इंटरव्यू को पार करना किसी चक्रव्यूह से कम नहीं है। ऐसे में इन परीक्षाओं के महाभारत पर विजय चुके अफसर तैयारियों में जुटे छात्रों को इन परीक्षाओं में पास होने का गुरुमंत्र देंगे। शासन के फ्री कोचिंग सेंटर का नया सत्र अगले माह शुरू होने जा रहा है। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, लेकिन इसमें प्रवेश के लिए भी परीक्षा पास करनी होगी। नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि 15 मई तक आवेदन कर सकते है।
जिले में शासन का फ्री कोचिंग सेंटर वर्धमान कॉलेज बिजनौर में संचालित हैं। जिसके संचालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है। डीएम उमेश मिश्रा ने कोचिंग का शुभारंभ 31 दिसंबर 2021 को किया था। कोचिंग सेंटर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की सूची शासन से आई। करीब 150 अभ्यर्थी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नए सत्र का कार्यक्रम घोषित किया: आनंद कुमार
जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने कोचिंग सेंटर के नए सत्र के प्रवेश का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नया सत्र 10 जून से शुरू होगा। सेंटर पर युवाओं को जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, सिविल सेवा तथा राज्य सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। कोचिंग सेंटर में आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

15 मई है आवेदन की अंतिम तिथि
कोचिंग सेंटर में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न सेवाओं के अनुसार परीक्षा व तिथि का भी एलान हुआ। जेईई की प्रवेश परीक्षा 18 मई को अपराह्न दो बजे से शासन साढ़े तीन बजे तक, नीट की प्रवेश परीक्षा 19 मई को अपराह्न दो बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक, एनडीए व सीडीएस की प्रवेश परीक्षा 20 मई को अपराह्न दो बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक, सिविल सेवा तथा राज्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 मई को अपराह्न दो बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक होनी प्रस्तावित है। विस्तृत जानकारी वेबसाइट abhyudaya.up.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें