फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। क्षेत्रीय नागरिकों की धनराशि दोगुनी करने के नाम पर ठगी करने वाली एक प्राइवेट कंपनी लाखों रुपये की धनराशि एकत्र कर एक सप्ताह से गायब है। कंपनी के एक कर्मचारी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद मार्ग पर कुछ समय पहले आरोहन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर कुछ लोगों ने पांच-पांच सौ रुपये में समूह खाते खोले। खाता धारकों से कहा गया कि खातों में जितनी धनराशि जमा की जाएगी एक निश्चित समय के बाद धनराशि को दोगुना करके लौटाया जाएगा। बताया जाता है कि लाखों रुपये लोगों से धोखाधड़ी से एेंठने के बाद कंपनी संचालक एक सप्ताह पूर्व गायब हो गए। उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए। शनिवार को खाता धारकों ने एक कर्मचारी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि पकड़े गए व्यक्ति ने कुछ धनराशि लौटाकर अपना पीछा छुड़ाया। खाता धारकों की ओर से पुलिस को तहरीर अभी नहीं सौंपी गई है। सराय चौकी के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को फिलहाल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर मिलने पर कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें