फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन से कुचलकर युवक की जान गई
विज्ञापन

नजीबाबाद। मार्ग दुर्घटना में महावतपुर निवासी एक व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहसील के गांव महावतपुर निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ छोटू नजीबाबाद में एक कपड़ा कारोबारी के यहां काम करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार की देर शाम काम करके दुकान से वापस हुआ। जयप्रकाश किसी काम से कोतवाली मार्ग पर गया था तभी किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने उसकी पहचान की। जयप्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। जयप्रकाश को कुचलने वाले वाहन का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें