फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक में फ्रैक्चर, रुकवाई मालगाड़ी

Wed, 20 Jun 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चंदोक-बालावाली स्टेशन के बीच फ्रैक्चर को सही करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदक में चंदोक रेलवे स्टेशन व बालावाली स्टेशन के बीच अप लाइन में हुए फैक्चर से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। पेट्रोल मैन की ओर से सिग्नल देने के बाद भी मालगाड़ी फैक्चर लाइन तक पहुंच गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में फिश प्लेट लगाकर और कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया। 
विज्ञापन

मंगलवार सवेरे अप लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे हरिशचंद्र को अप लाइन में फैक्चर मिला। हरिशचंद्र ने इसकी सूचना चंदोक स्टेशन पर दी। फैक्चर की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। उसी समय अप लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी को आता देख पेट्रोल मैन ने पटाखा लगाकर मालगाड़ी को रोकने के लिए सिग्नल दिया। सिग्लन मिलते ही मालगाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक लगाई, तब भी रुकते-रुकते मालगाड़ी फैक्चर पर आ गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सकुशल गाड़ी रुकने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। रेलवे की टीम सूचना मिलते आननफानन में घटनास्थल पर पहुंची। फैक्चर के स्थान पर फिश प्लेट लगाकर अस्थायी रूप से ट्रैक सुचारु किया गया। करीब एक घंटा रेलवे ट्रैक बाधित रहा। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूआई पवन सिंह मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। रेलवे टीम ने कड़ी मशक्कत के पश्चात स्थायी रूप से ट्रैक सुचारु कर दिया। इस बीच सभी गाड़ियां कॉशन देकर गुजारी गईं। स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया की पेट्रोल मैन ने सवेरे अप लाइन में फैक्चर की सूचना दी थी। समय से फैक्चर सही करा कर ट्रैक सुचारु कराया गया। क्षेत्रीय पीडब्ल्यूआई केएल वर्मा के मुताबिक लाइन में फैक्चर आना नॉर्मल प्रक्रिया है। गर्मी व सर्दियों में ऐसा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें