फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ाीय कबड्डी टीम में खेलेंगे चार खिलाड़ी

Sun, 20 May 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रदेशीय टीम में चयनित विद्यार्थी प्रधानाचार्य के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में गुरुकुल इंटरनेेशनल एकेडमी के चार खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम में चयन किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने चारों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। 
विज्ञापन

मेरठ स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में जोनल कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट में गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी नजीबाबाद के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिस पर स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए किया गया। स्कूल के क्रीड़ा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग में मो.जैद, विशाल कुमार, शाहनवाज खान एवं जूनियर वर्ग में कुणाल का प्रदेश स्तरीय टीम के लिए किया गया है। मेरठ से लौटने पर प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। संस्थापक डॉ. विश्वपाल जयंत, दिनेश अलावादी, राजीव गुप्ता, वेदपाल सिंह, गोविंद राम गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें