प्रदेशीय टीम में चयनित विद्यार्थी प्रधानाचार्य के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में गुरुकुल इंटरनेेशनल एकेडमी के चार खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम में चयन किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने चारों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
मेरठ स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में जोनल कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट में गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी नजीबाबाद के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिस पर स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए किया गया। स्कूल के क्रीड़ा अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग में मो.जैद, विशाल कुमार, शाहनवाज खान एवं जूनियर वर्ग में कुणाल का प्रदेश स्तरीय टीम के लिए किया गया है। मेरठ से लौटने पर प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। संस्थापक डॉ. विश्वपाल जयंत, दिनेश अलावादी, राजीव गुप्ता, वेदपाल सिंह, गोविंद राम गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं।