जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
बिजनौर। जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में 1214 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4235 हो गई है। इनमें से अब तक 4073 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 58 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 104 हो गए हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को जनपद में कुल चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बिजनौर के मोहल्ला साहित्य विहार, गोविंदपुरम हाउस नंबर-129, हल्दौर इलाके के गांव ननूपुरा, चांदपुर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
अब तक जिले से कुल दो लाख 64 हजार 696 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से कुल दो लाख 63 हजार 147 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 4235 लोग कोरोना पॉजिटिव और दो लाख 58 हजार 912 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अब तक लगभग 4073 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है।