फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने के खेत में मिले गुलदार के चार शावक

Tue, 15 Apr 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चंदक क्षेत्र के गांव खानपुर माघो उर्फ तिमरपुर के जंगल में मिले गुलदार के सबक स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
चंदक। गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर में सोमवार सुबह एक किसान को गन्ने के खेत में गुलदार के चार शावक दिखाई दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावकों को वहीं रखवाते हुए लोगों से उनके आसपास नहीं जाने को कहा।
विज्ञापन

किसान अमर सिंह सुबह अपने खेत में गन्ना छीलने गए थे। इस दौरान उन्हें गुलदार के चार शावक दिखाई दिए। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शावकों को वहीं छोड़ने को कहा ताकि मादा गुलदार अपने बच्चों को सुरक्षित ले जा सके। वन विभाग के दरोगा रुचित चौधरी ने बताया कि चारों शावक गुलदार के हैं और उन्हें वहीं रखवाया गया है। मादा गुलदार के आने की संभावना को देखते हुए शाम को क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें