फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो भाइयों सहित चार की मौत

Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में हाईवे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त मारुति वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में मारुति वैन में सवार चार लोगों की सड़क हादसे के दौरान घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग गाड़ी से  परिवार के सदस्य की अस्थि विसर्जन करने रामपुर से हरिद्वार जा रहे थे।       
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर राहतपुर के निकट 15 अगस्त को सुबहकरीब 5 बजे ट्रक और मारुति वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। मारुति वैन में सवार मोहल्ला अस्दुल्लापुर मिलक (रामपुर) का एक परिवार और उनके संबंधी, संदूक कारोबारी रामअवतार गुप्ता की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे। सड़क हादसे में रामअवतार गुप्ता के दो सगे पुत्र प्रदीप गुप्ता 42 वर्ष, संजीव गुप्ता 38 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनका तीसरा पुत्र सुशील गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में रामअवतार गुप्ता के संबंधी सिंह कॉलोनी रुद्रपुर निवासी दीपक गुुप्ता और मारुति वैन चालक अस्दुल्लापुर मिलक निवासी रणजीत मौर्य शामिल हैं।        
 घायलों में नवीननगर एमडीए कॉलोनी मुरादाबाद निवासी विशाल रस्तोगी, विवेक गुप्ता, राकेश कुमार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।   
विज्ञापन


परिवार पर टूटा पहाड़ 
मंडावली/नजीबाबाद में 15 अगस्त को नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों सहित चार की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।      जिला रामपुर के मिलक के मोहल्ला अस्दुुल्लापुर निवासी एक कारोबारी परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। कारोबारी रामअवतार की हाल ही में हुई मृत्यु से परिजन सदमे में थे। रामअवतार की अस्थि विसर्जन के लिए उनके तीन पुत्र प्रदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता और सुुशील गुप्ता अपने चार अन्य संबंधियों के साथ मारुति वैन से हरिद्वार जा रहे थे। हरिद्वार से करीब 45 किलोमीटर पहले नजीबाबाद के निकट राहतपुर में मारुति वैन की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। बुधवार को तड़के 5 बजे दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति वैन के परखचे उड़ गए। मारुति में सवार प्रदीप गुप्ता 42 वर्ष, भाई संजीव गुप्ता 38 वर्ष, संबंधी सिंह कॉलोनी रुद्रपुर निवासी दीपक गुप्ता और मारुति वैन चालक अस्दुल्लापुर मिलक निवासी रणजीत मौर्य की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रामअवतार का तीसरा पुत्र सुशील गुुप्ता, संबंधी नवीननगर एमडीए कॉलोनी मुरादाबाद निवासी राजेंद्र कुमार के दो पुत्र राकेश कुमार और विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।।मंडावली के थानाध्यक्ष राजीव त्यागी पुुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी नजीबाबाद डीएस धामा घटना स्थल पहुंचे। घायलों को नजीबाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें