फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर की हिस्ट्रीशीट खोलने पर नोडल अफसर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गंभीर अपराधियों की ही खोली जाए हिस्ट्रीशीट’
विज्ञापन

बिजनौर। शासन से नामित नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार ने मंगलवार को कोतवाली शहर के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नंबर आठ में गांव भोगनवाला निवासी शहजार उर्फ बादशाह की चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर खोलने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि केवल उन अपराधियों की ही हिस्ट्रीशीट खोली जाए जो गंभीर अपराधों में संलिप्त हो। मामूली अपराध करने वालों को इस श्रेणी से बाहर रखा जाए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि त्योहार रजिस्टरों का नियमित रूप से अध्ययन करें और उसमें जो स्थल किसी भी कारण संवेदनशील अथवा विवादित रूप से दर्ज हो त्योहार से पूर्व कम से कम सीओ स्तर के अधिकारी वहां दौरा अवश्य करें। आवश्यक हो तो मुचलका पाबंदी करें ताकि किसी स्थिति में भी विवाद उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने एसडीएम व सीओ को पुलिस के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करने, लोगों से संपर्क बनाने के भी निर्देश दिए। शहर कोतवाली में उन्होंने डीएम, एसपी के साथ पौधरोपण भी किया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी से लाइसेंस प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। बताया कि लर्निंग लाइसेंस के प्रतिदिन 15 आवेदन आते हैं। पक्केे लाइसेंस सात आठ जारी होते हैं। यहां सफाई सहित ऑनलाइन सभी प्रकियाएं दुरुस्त पाई गईं।
विज्ञापन

आईटीआई प्रांगण में निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि इस कार्य की तकनीकी जांच कराएं और मानक के अनुरूप कार्य न मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की जाए। गांव फरीदपुर भोगी पहुंचकर गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी में 28 बच्चे पंजीकृत पाए गए। सफाई व्यवस्था, बच्चों को उपलब्ध होने वाले खाद्य पदार्थ सहित सभी व्यवस्था ठीक मिली। प्राइमरी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से प्रश्नों के शत प्रतिशत सही उत्तर प्राप्त होने पर उन्होंने अध्यापकों की प्रशंसा की। शासन द्वारा संचालित पेंशन, स्वच्छ शौचालय, राशन, विद्युत व्यवस्था सभी मानक के अनुरूप मिले।
विज्ञापन

अवैध पट्टे की शिकायत मिलने पर एसडीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने गांव में स्वच्छ पेयजल के लिए पानी की टंकी का निरीक्षण किया तथा पाइपलाइन के दौरान टूटी सड़कों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने टंकी के स्थान में पौधे भी रोपे। नगर पालिका नगीना के निरीक्षण के दौरान वहां भी सफाई कार्य सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें